Ad

Tuesday, 9 August 2016

पर्यावरण-संरक्षण के कुछ उपाय


1. वृक्षारोपण कार्यक्रम- वृक्षारोपण कार्यक्रम युद्धस्तर पर चलाना चाहिए। परती भूमि, पहाड़ी क्षेत्र, ढलान क्षेत्र सभी जगह पौधा रोपण जरूरी करना है।

2. प्रयोग की वस्तु दोबारा इस्तेमाल करें- डिस्पोजल, ग्लास, नैपकिन, रेजर आदि का उपयोग दुबारा किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका दुष्परिणाम पर्यावरण पर पड़ता है।

3. पॉलीथिन का बहिष्कार करें- पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का बहिष्कार आवश्यक । कपडे के थैले इस्तेमाल करें । आस-पास के लोगों को पॉलीथिन से उत्पन्न खतरों से अवगत कराएं।

4. गंदगी न फैलाएं- रास्ते में कूड़ा-कचरा न फैलाएं। घर की स्वच्छता की तरह बाहर रास्ते की सफाई को भी अभिन्न अंग मानते हुए सफाई करें। प्रति सप्ताह सफाई अभियान को ध्यान में रखते हुए माहौल को साफ रखें।

5. कागज की कम खपत- रद्दी कागज को रफ कार्य करने, लिफाफे बनाने, पुनः कागज तैयार करने के काम में प्रयोग करें। अखबारों को रंगकर गिफ्ट पैक बना लें।

6. दिन में सूरज की रौशनी से काम चलायें,काम नहीं लिए जाने की स्थिति में बिजली से चलने वाले उपकरणों के स्विच बंद रखें।

7. ब्रश एवं शेव करते समय बेसिन का नल बंद रखें।

8. पैकिंग वाली चीजों को कम से कम काम में लें:: औद्योगिक कचरे में एक तिहाई अंश इन्हीं
  पैकिंग्स का होता है।

9. विशिष्ट अवसरों पर एक पौधा अनिवार्यतः उपहार-स्वरुप दिया जाये।

10. यूज़ एंड थ्रो' की दुनिया को छोड़ पुनः `सहेजने' वाली सभ्यता को अपनाया जाए

No comments:

Post a Comment